Home चर्चा में ₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का लोकार्पण, जनप्रतिनिधि...

₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का लोकार्पण, जनप्रतिनिधि बोले—जनता का विश्वास ही हमारी असली पूंजी

6
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

बनरसी। अपने कार्यकाल के दौरान जिस पटेल समाज भवन का भूमिपूजन किया गया था, उसी भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद लोकार्पण का अवसर मिला। ग्राम बनरसी में ₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का लोकार्पण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि ने कहा कि जिस भवन का भूमिपूजन उनके कार्यकाल के दौरान किया गया था, आज उसी भवन के लोकार्पण का सौभाग्य मिलना उनके लिए गौरव और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण से परे जनता का असीम स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी है।

 

लोकार्पण एवं धार्मिक कार्यक्रम में पटेल समाज के अध्यक्ष गोपाल पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सचिव नंदकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष मोहन पटेल, ग्राम पंचायत बनरसी की सरपंच सुशीला ध्रुव, उपसरपंच संतोष पटेल, राज-पार प्रमुख वेदप्रकाश पटेल, कृष्णा पटेल, फनेश्वर पटेल, जगदीश पटेल, नोहर पटेल, ईश्वर पटेल, बलराम पटेल, पंचुरामा पटेल, तुलसीराम पटेल, बाबूलाल पटेल, नीरा पटेल, सेवती पटेल, रेखा पटेल एवं प्रमिला देवी पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा धन्ना लाल साहू (मंडल अध्यक्ष), रूपेश कुमार साहू (सेक्टर अध्यक्ष), खेलू राम साहू (पूर्व सरपंच), अवध राम साहू, रामानंद साहू, भागुराम कन्नौजे, खिलावन धीवर, गौतम साहू, रमेश कुमार साहू, पुनीत जांगड़े, पुनीत टंडन, प्रेमलाल साहू, बुधे लाल लहरी, अंजू साहू, काजल साहू एवं उर्वशी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता ने पटेल समाज के पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह और सहभागिता से यह आयोजन सफल हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here