रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ग्लैमर, कला और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्लैमरस किंग एंड क्वीन वैरोनिका अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। आयोजन में बच्चों से लेकर महिला एबीवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट बिपाशा एक्सम मौजूद रहीं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में किरण सिंह, नरेंद्र अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुषमा बग्गा एवं शुभा शुक्ला ने शिरकत की। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वैरोनिका अवार्ड जैसे मंच प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में जूरी की भूमिका मीना नितिन शाक्य, किरण रात्रे, डॉ. अभिषेक मिश्रा, गायत्री मानिकपुरी, आलिया परवीन, भावना नथावानी, अजंता चौधरी, ब्लेसी एवं हीना सेनोरिता ने निभाई।
आयोजन में मुख्य रूप से शकीला खान, प्रीति रानी, गीता वर्मा, कविता गुम्बज, अनीता राठौर एवं अजंता चौधरी सहित आयोजन टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न कैटेगरी में हिस्सा लिया।
विभिन्न कैटेगरी के विजेता
किड्स कैटेगरी में कायना गर्ग एवं शौमिक सूत्रधर विजेता रहे।
मिस्टर कैटेगरी में यश देवांगन ने विजेता का खिताब जीता। मनीष बाबू फर्स्ट रनरअप, करन कुशवाहा सेकेंड रनरअप तथा भूपेंद्र आदित्य थर्ड रनरअप रहे।
थ्री कैटेगरी में प्रांजलि नेचवानी विजेता रहीं। पलक बरुआ फर्स्ट रनरअप, सिमरन कौर सेकेंड रनरअप एवं सोनिया कौर थर्ड रनरअप रहीं।
मिस कैटेगरी में श्वेता अविनाश बवनकर विजेता रहीं। ममता शर्मा फर्स्ट रनरअप, प्रियंका टेम्पे सेकेंड रनरअप तथा सत्या सरोज थर्ड रनरअप रहीं।
मिसेस कैटेगरी में पायल मोटवानी विजेता रहीं। वहीं रिया ठाकुर सेकेंड रनरअप एवं देविका सैनिक थर्ड रनरअप रहीं।
इसके अलावा मिस राजधानी 2026 का खिताब ईशा बघेल ने अपने नाम किया।
मेकअप आर्टिस्ट एवं डिजाइनर कैटेगरी
मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी में तुलजा देवांगन विजेता रहीं। पायल मधु फर्स्ट रनरअप, खुशबु साहू सेकेंड रनरअप एवं दक्ष अग्रवाल थर्ड रनरअप रहे।
डिजाइनर कैटेगरी में भूमिजा साहू विजेता रहीं। जयंती साहू फर्स्ट रनरअप एवं खुशबु दामले सेकेंड रनरअप रहीं।
च्वाइस विनर के रूप में डॉ. भुवनेश्वरी, प्राची दुबे, सुषमी नेताम एवं झील का चयन किया गया।
कार्यक्रम में शो ओपनर निधि कुशवाहा एवं आरातिरिका परिहार रहीं। वहीं शो स्टॉपर उज्जवल साहू, कीर्ति मेश्राम एवं शुभांगी यादव ने रैंप पर अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
रनवे मॉडल्स के रूप में नंदनी पटेल, रानी, दित्या सोनी, वनशिका सोनी एवं दीक्षा कश्यप ने हिस्सा लिया। वहीं सिंगिंग में वर्षा मनहर एवं वैभव सोनी ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की सफलता में धर्मराज कुशवाहा, विशा सोनी, अमित साहू, अर्यानश, गुरुप्रीत कौर, शगुफ्ता हनफी, देविका गोस्वामी, ममता पटेल, अर्चना चंद्राकर, अंजली, मीनाक्षी एवं खेमिन सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ग्रूमर के रूप में कीर्ति राजपूत, रोहित साहू एवं कोमल गोगिया ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन एंकर श्वेता ने किया, जबकि श्रीराम बाउंसर एवं उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
भव्य आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रैंप वॉक का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने उभरते मॉडल्स, कलाकारों और प्रतिभाओं को एक प्रभावी मंच प्रदान किया तथा उपस्थित दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।







