Home चर्चा में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

23
0

युसूफ खान

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के होटल फिल आनंदम में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।

समारोह में पेंशनर्स के हितों, अधिकारों तथा संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चिंतामणि सीन्हा को सरगुजा जिला महिला प्रकोष्ठ संयोजक, कमलेश जायसवाल को सूरजपुर जिला अध्यक्ष तथा अनिल कुमार सीन्हा को बलरामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान 9 पेंशनर्स ने आजीवन एवं 12 पेंशनर्स ने वार्षिक सदस्यता ग्रहण की। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here