Home कोंडागांव हल्बा समाज के 5 होनहारों का MBBS में चयन, समाज में खुशी...

हल्बा समाज के 5 होनहारों का MBBS में चयन, समाज में खुशी की लहर; प्रतिभा और मेहनत से रोशन किया नाम

1
0

कोण्डागांव। हल्बा समाज के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि समाज के पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर MBBS पाठ्यक्रम में चयन प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। इनमें कांकेर जिले से चार तथा कोण्डागांव जिले से एक विद्यार्थी का चयन हुआ है। इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे हल्बा समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

MBBS में चयनित विद्यार्थियों में धारणा देहारी, अंतागढ़ का चयन राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में हुआ है। वहीं वैभव भंडारी, गढ़पिछवाड़ी, कांकेर का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में हुआ है।

इसी क्रम में भवानी प्रधान, सोनपुर का चयन स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल (जगदलपुर) में, लोकेश्वर टोहलिया, भेलवापानी, दुर्गकोंदल का चयन CIMS बिलासपुर में तथा त्रिवेणी नरवास, चारगांव, कोयलीबेड़ा का चयन स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कांकेर में हुआ है।

इन विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता और परिजन गौरवान्वित हैं, वहीं समाज के युवाओं में भी नई प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ है।

समाज के लिए बने प्रेरणास्रोत

18 गढ़ महासभा के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इन प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के युवा लगातार आगे बढ़ें और देश-समाज की सेवा में अपना योगदान दें, यही सभी की कामना है।

18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, महासचिव डॉ. कृष्णपाल राणा, उपाध्यक्ष लोकनाथ गागड़ा एवं संध्या पवार, कोषाध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, संरक्षक शिवकुमार पात्र, हीरालाल मांझी, बलराम गौर एवं एन.एल. नाग सहित समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here