Home चर्चा में वक्रतुण्ड परिवार ने किया गणेशोत्सव पूर्व मंडप एवं भूमि पूजन

वक्रतुण्ड परिवार ने किया गणेशोत्सव पूर्व मंडप एवं भूमि पूजन

8
0

आरंग। आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों के तहत वक्रतुण्ड परिवार द्वारा सोमवार, 31 अगस्त को आरंग के प्रसिद्ध दशहरा मैदान में विधिवत मंडप एवं भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

आरंग के प्रसिद्ध भगवताचार्य एवं भजन प्रवाहक पं. सत्यम दीवान के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ।

वक्रतुण्ड परिवार द्वारा आयोजित यह गणेशोत्सव का द्वितीय सत्र है। गत वर्ष भी दशहरा मैदान में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था। विद्युत साज-सज्जा एवं प्रतिदिन आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के चलते यहां विराजित गणपति बप्पा श्रद्धालुओं के आकर्षण एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र रहे।

वक्रतुण्ड परिवार ने बताया कि इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here