Home जायका शाम की चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी और चीज़ी पनीर ब्रेड रोल,...

शाम की चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी और चीज़ी पनीर ब्रेड रोल, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

13
0

शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर पनीर ब्रेड रोल बना सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। अगर आप चाहते हैं कि ब्रेड रोल क्रिस्पी होने के साथ अंदर से सॉफ्ट और चीज़ी बने रहें, तो कुछ आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें।

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री

पनीर 250 ग्राम, चीज़ 100 ग्राम, हरी मिर्च 2, अदरक 1 छोटा चम्मच, प्याज एक मुट्ठी, ताजा हरा धनिया एक मुट्ठी, ऑर्गैनों एक चुटकी, चिली फ्लैक्स एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, सैंडविच ब्रेड

पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए, पनीर को क्रश करके एक बाउल में डालें। चीज़ को भी अच्छी तरह से कददूसकर कर लें। अब, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, प्याज एक मुट्ठी, हरा धनिया, चुटकी भर ऑर्गैनों और चिली फ्लैक्स और नमक डालकर, सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपका भरावन तैयार है।
  • दूसरा स्टेप: ब्रेड रोल को आकार देने के लिए, ब्रेड स्लाइस लें। चॉपिंग बोर्ड पर रखें और किनारों को काट दें, यह स्टेप बहुत ज़रूरी है क्योंकि अगर आप किनारों को रखते हैं तो ब्रेड रोल ठीक से सील नहीं होगा जिससे ब्रेड रोल ऑयली हो जाएगा।
  • तीसरा स्टेप: अब, ब्रेड रोल को आकार देने के लिए, एक स्लाइस लें और उसे पानी में डुबोएं, ध्यान रखें कि वह दोनों तरफ से गीला हो, फिर स्लाइस को अपनी हथेलियों के बीच रखें और पानी निचोड़ लें, इतना निचोड़ें कि ब्रेड पूरी तरह से चपटा हो जाए। ब्रेड स्लाइस को चपटा करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे ब्रेड का टेक्सचर खत्म हो जाता है, अगर यह पूरी तरह से चपटा नहीं हुआ तो तलते समय यह फिर से तेल में भीग जाएगा।
  • चौथा स्टेप: अब मुट्ठी भर फिलिंग लें, उसे हल्के से दबाकर एक साथ लाएं, इसे ब्रेड के बीच में रखें और कोनों को एक साथ लाएं, फिर अपनी हथेली और उंगली से इसे दबाते हुए अंडे के आकार का ब्रेड रोल बनाएं।
  • पांचवां स्टेप: इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई दरार नहीं होनी चाहिए। सभी ब्रेड रोल को इसी तरह आकार दें और फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में 3-4 ब्रेड रोल सावधानी से डालें और तेज़ आंच पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपक ब्रेड रोल तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें। अगर, आप पनीर ब्रेड रोल नहीं बनाना चाहते हैं तो इन कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here