Home चर्चा में लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की...

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर गले से चांदी की चैन लूटी, आरोपी के कब्जे से 42 ग्राम की चैन बरामद

12
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 पूर्व में भी आरोपी लूट के 02 मामलों में जा चुका है जेल
 गिरफ्तार आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ पिता छतराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला वार्ड क्रमांक 04
जिले के पुलिस चौकी नैला क्षेत्र में मारपीट कर चांदी की चैन लूटने की घटना का नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ पिता छतराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला वार्ड क्रमांक 04 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई 42 ग्राम वजन की चांदी की चैन, कीमत करीब ₹5,000 बरामद कर जब्त की गई है।
 घटना का विवरण— प्रार्थी रामप्रकाश यादव निवासी नैला वार्ड क्रमांक 05 ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.08.2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे मनीष कश्यप ने मोबाइल से फोन कर उसे सुल्तान नगर स्थित ईश्वरी यादव के घर के पास बुलाया। प्रार्थी वहां पहुंचकर मनीष से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ पीछे से आया और पुरानी बात को लेकर प्रार्थी को गाली- गलौज करते हुए हाथ- मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के गले में पहनी चांदी की चैन को बलपूर्वक लूट लिया और मौके से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 641/2026, धारा 309(6), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा चौकी नैला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जूना तालाब के पास से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उसकी निशानदेही पर उसके घर से 42 ग्राम वजन की चांदी की चैन, कीमत करीब ₹5,000 बरामद कर विधिवत जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here