Home कोरबा पाली में जन्माष्टमी पर सजेगी भजन संध्या, गायक प्रांजल अग्रवाल की भजनों...

पाली में जन्माष्टमी पर सजेगी भजन संध्या, गायक प्रांजल अग्रवाल की भजनों से गूंजेगा मंगल भवन

7
0

आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में 6 सितंबर को होगा आयोजन, कार्यक्रम के बाद प्रसादी की भी व्यवस्था

पाली संवाददाता : दीपक शर्मा

कोरबा/पाली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाली के मंगल भवन में भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर को शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रांजल अग्रवाल अपनी मधुर आवाज में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों से मंगल भवन का वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भक्ति और संगीत के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को आनंद एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाना है। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस भक्तिमय संध्या का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here