Home कोंडागांव कोपरा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य कलश यात्रा एवं रैली

कोपरा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य कलश यात्रा एवं रैली

10
0

कोपरा/ बड़ेराजपुर-

ग्राम कोपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।
कलश यात्रा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी एवं रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुए। गांव के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

आयोजन में ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक झूला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण जी का झूला स्थापित किया।

इस अवसर पर गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बच्चों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व में भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी एवं झूले को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं युवा समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here