Home चर्चा में ब्रह्म राष्ट्र एकम एवं विश्व महासंघ संस्था द्वारा तीजोत्सव धूमधाम से...

ब्रह्म राष्ट्र एकम एवं विश्व महासंघ संस्था द्वारा तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया

17
0

रायपुर। ब्रह्म राष्ट्र एवं विश्व महासंघ संस्था की ओर से रामदेव पीर बाबा मंदिर, फाफाडीह में तीजोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के साथ तीजोत्सव की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बहनों को सोलह श्रृंगार की सामग्री एवं साड़ियां भेंट की गईं। महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सुंदर भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया।

संस्था की ओर से इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां बांटना और उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराना रहा।

कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक अजंता चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका वैष्णव, जिला अध्यक्ष अरुणा यादव, जिला उपाध्यक्ष खुशबू शर्मा, जिला सचिव ललिता सोना, पर्यावरण प्रकोष्ठ से शुभांगी आप्टे, गौ रक्षा सेवा से सुषमा तिवारी सहित संस्था की सदस्य नेहा दुबे, अनीता अग्रवाल, सुषमा ध्रुव, हेतल चौहान, अनीता चौहान, कृष्णा लाहोटी एवं झरना गुप्ता उपस्थित रहीं।

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीजोत्सव के इस आयोजन ने सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here