Home चर्चा में उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा संस्था ने आदिवासी बच्चों को दिया कैरियर गाइडेंस

उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा संस्था ने आदिवासी बच्चों को दिया कैरियर गाइडेंस

11
0
मेधावी छात्र हुए सम्मानित,अतिथियों ने कहा- संस्था की अनूठी पहल
बृजेश चतुर्वेदी :-केदमा/उदयपुर।
आज स्वामी विवेकानंद कैरियर काउंसिलिंग व युवा प्रतिभा सम्मान अभियान अंतर्गत कार्यक्रम “सरगुजा के होनहार” का आयोजन उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था, अंबिकापुर द्वारा उदयपुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम पंचायत केदमा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपसरपंच मूलचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती नागेश्वरी सिंह, उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष संतोष दास तथा कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय प्राचार्य के. तिग्गा थे। कार्यक्रम के दौरान 10 वीं व 12 वीं के प्रवीण्य सूची में आए 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, पेन व कैरियर गाइडेंस बुक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य शांतनु दास ने छात्रों से संवाद कर उन्हें कैरियर गाइडेंस के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूलचंद अग्रवाल ने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण आदिवासी अंचल के बच्चों को कैरियर गाइडेंस देने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित करने की पहल अनूठी है, संस्था को इस शानदार आयोजन के लिए ढेरों साधुवाद। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के. तिग्गा ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों ने अपने कैरियर के बारे में आज बहुत कुछ सीखा है, संस्था आगे भी बच्चों के बीच ऐसे सुन्दर आयोजन करती रहे। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष संतोष दास ने बच्चों को अपनी कविता “युवा की परिभाषा” सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री बृजेश चतुर्वेदी, महेश्वर पैकरा, दीनानाथ यादव, केसी साहू, ईश्वर सिंह, प्रदीप कुमार एक्का, वीके यादव, वेदप्रकाश गोयन तथा मिथिलेश मरावी सहित बच्चों के अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here