Home चर्चा में उत्कृष्ट कार्य हेतु कृष्णा चंपालाल हिरवानी को मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री...

उत्कृष्ट कार्य हेतु कृष्णा चंपालाल हिरवानी को मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया सम्मान

12
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

रायपुर। मत्स्य पालन प्रकल्प किसान मोर्चा भाजपा छ.ग. के प्रदेश संयोजक कृष्णा चंपालाल हिरवानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना विशेषकर मछुआरों के लिए लाया गया प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को पूरे प्रदेश के समस्त मछुआरों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने एवं प्रदेश भर में मछुआरों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू एवं आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा छ.ग.द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य- समिति बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
कृष्णा हिरवानी वर्तमान में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा रायपुर के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं साथ ही धमतरी परगना सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं । श्री हिरवानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगिक संगठन सहकार भारती मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के निरंतर 07 वर्षों तक सेवाएं दीं एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व भी सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए मछुआरों के हितों के लिए सतत रूप से कार्य कर रहे हैं इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य महासंघ के निर्वाचित डायरेक्टर (संचालक सदस्य) 05 वर्षों तक रहते हुए पूरे छ.ग. के सभी जिलों के मछुआरा समितियों से संपर्क कर धरातल पर उनके निकट जाकर मछुआरों की समस्याओं के समाधान एवं मछुआरों के हितार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों का अधिकतम लाभ प्रदेश के मछुआरों को दिलाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं । कृष्णा चंपालाल हिरवानी के लगन एवं निष्ठापूर्वक संपादित समग्र सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए मान. मुख्यमंत्री जी विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य – समिति बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय भाजपा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।
श्री हिरवानी को सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा रायपुर के पदाधिकारियों एवम् मछुआरा समाज के प्रमुखजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here