Home चर्चा में गुखेरा के बच्चों ने गुरुजनों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस

गुखेरा के बच्चों ने गुरुजनों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुखेरा में शिक्षक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में आरती उतारी और पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को श्रीफल भेंट करने के साथ लेखनी उपहार में देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महान शिक्षाविद् एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। बच्चों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर आधारित कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भावपूर्ण वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक के.के. साहू एवं अरविंद वैष्णव तथा शिक्षक रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान, घनश्याम साहू, नोहर लाल यादव, फातिमा जांगड़े सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here