Home चर्चा में ग्राम पंचायत गुखेरा में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर, आधुनिक...

ग्राम पंचायत गुखेरा में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

48
0

सोमन साहू/आरंग/: ग्राम पंचायत गुखेरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शासन की योजना के अंतर्गत बालिका शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी ने बताया कि छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस शौचालय को सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है, जिससे स्कूल की बालिकाओं को बेहतर वातावरण मिल सके।

कार्य के दौरान विद्यालय परिवार और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर शिक्षक अरविंद वैष्णव, के. के. साहू, रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव और घनश्याम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here