Home मुख्य ख़बरें युद्ध के बीच यूक्रेन का बड़ा फैसला! Adult Content को Legal कर...

युद्ध के बीच यूक्रेन का बड़ा फैसला! Adult Content को Legal कर Tax वसूलने की तैयारी, 236 करोड़ की कमाई का अनुमान

15
0

जंग के बीच सरकार ने कमाई का ऐसा रास्ता चुना है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. जिस Adult Content Business पर अब तक कानूनी कार्रवाई का डर बना रहता था, उसी कारोबार को अब Legal करके Tax वसूलने की तैयारी है. सवाल ये है कि आखिर युद्ध के बीच सरकार को एडल्ट कंटेंट से टैक्स लेने की जरूरत क्यों पड़ गई?

सरकार को उम्मीद है कि इससे हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई हो सकती है. एक सांसद का दावा है कि इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. लेकिन कहानी सिर्फ पैसे की नहीं है. सरकार का कहना है कि इससे भ्रष्टाचार कम होगा, Creators को कानूनी रास्ता मिलेगा और पुलिस अपना समय Adult Content के मामलों के बजाय गंभीर अपराधों पर लगा सकेगी.

दरअसल, रूस के साथ चल रही जंग के बीच यूक्रेन सरकार कमाई का एक नया रास्ता तलाश रही है. सरकार देश में चल रहे Adult Content Business को कानूनी दायरे में लाकर उस पर Tax लगाने की तैयारी कर रही है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त टैक्स आय हो सकती है. यूक्रेन के एक सांसद का दावा है कि इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. हालांकि, सरकार का मकसद सिर्फ पैसे जुटाना नहीं है. प्रस्ताव के समर्थकों का कहना है कि इससे Adult Content से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार कम होगा और पुलिस का समय भी बचेगा.

यूक्रेन में Pornography को अभी पूरी तरह कानूनी मान्यता नहीं मिली है. मौजूदा कानून के तहत Adult Content बनाना और उसका वितरण गैरकानूनी है. इसी वजह से इस काम से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का खतरा बना रहता है. संसद ने जुलाई में इस Bill को पहली रीडिंग में मंजूरी दी थी. इसके पक्ष में 231 सांसदों ने वोट किया, 8 ने विरोध किया और 3 सांसद मतदान से दूर रहे. अब इसकी दूसरी रीडिंग होनी बाकी है. इस बिल के सह-लेखक सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक हैं. वह वित्त, टैक्स और बजट से जुड़ी समिति के प्रमुख भी हैं.

यूक्रेन में Online Adult Content का कारोबार पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. OnlyFans जैसे Subscription Platforms पर बड़ी संख्या में यूक्रेनी Creators काम कर रहे हैं. WSJ के मुताबिक, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने OnlyFans से 13.1 करोड़ डॉलर यानी 1,237 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे. यह आंकड़ा सिर्फ OnlyFans की कमाई का है. पूरे Adult Content Business की कमाई इससे अलग है. मुश्किल यह है कि मौजूदा कानून के कारण Creators के लिए अपनी कमाई सरकार को बताना भी जोखिम भरा है. Income घोषित करने पर उनकी पहचान सामने आ सकती है और Pornography Laws के तहत कार्रवाई का डर रहता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Adult Content Creators ने अपनी कमाई घोषित कर Tax देने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद उन्हें Pornography Laws के तहत भी जांच का सामना करना पड़ा. इसी कारोबार को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में अधिकारियों पर Adult Content Business से जुड़े लोगों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं. बिल के समर्थकों का कहना है कि अगर कारोबार को साफ कानूनी नियमों के तहत लाया जाता है तो Creators पर दबाव और रिश्वतखोरी जैसी शिकायतें कम हो सकती हैं.

Adult Content Creator स्वितलाना द्वोर्निकोवा का दावा है कि उन्होंने करीब 9 लाख डॉलर यानी 8.5 करोड़ रुपए Tax दिया है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट पर Petition भी दायर की थी. इसे 25 हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला. इसके बाद जेलेंस्की ने संसद से इस मामले पर विचार करने को कहा था.

प्रस्ताव में सहमति से वयस्कों के बीच बनाए गए Adult Content को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की बात कही गई है. लेकिन Child Pornography अपराध ही रहेगी. ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखने और सजा को और सख्त करने का प्रस्ताव है. बिल के समर्थक सांसद झेलेजनियाक का कहना है कि पुलिस को वयस्कों के Adult Content मामलों में समय लगाने के बजाय बच्चों के यौन शोषण और दूसरे गंभीर अपराधों पर ध्यान देना चाहिए.

यूक्रेन फरवरी 2022 से रूस के साथ युद्ध में है. इस जंग का सबसे बड़ा असर देश के बजट पर पड़ा है. विश्व बैंक के मुताबिक, 2024 तक यूक्रेन युद्ध के दौरान करीब 171 अरब डॉलर यानी 16 लाख करोड़ रुपए खर्च कर चुका था. 2025 में Security और Defence पर करीब 3.83 ट्रिलियन ह्रीव्निया खर्च हुए. यह देश की GDP का करीब 42.9% था. वहीं अगस्त 2026 में यूक्रेन के नए Defence Minister ने बताया था कि 2026 के Military Budget में करीब 27 अरब डॉलर की कमी है.

युद्ध पर हो रहे खर्च के मुकाबले 236 करोड़ रुपए सालाना बहुत बड़ी रकम नहीं है. लेकिन सरकार के लिए यह पहले से चल रहे कारोबार से Tax जुटाने का एक नया रास्ता जरूर बन सकता है. साथ ही सरकार का तर्क है कि इससे सिर्फ Revenue नहीं बढ़ेगा, बल्कि Corruption कम करने, पुलिस का समय बचाने और Adult Content Business के लिए साफ कानूनी नियम बनाने में भी मदद मिलेगी.

फिलहाल यह ध्यान रखना जरूरी है कि Adult Content को कानूनी बनाने वाला Bill अभी कानून नहीं बना है. इसे संसद की पहली रीडिंग में मंजूरी मिली है और दूसरी रीडिंग बाकी है. वहीं 30 हजार ड्रोन खरीदने की बात एक सांसद का दावा है, सरकार की घोषित खरीद योजना नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here