Home चर्चा में रोजगार दिवस पर विकसित भारत जी राम जी योजना, क्यूआर कोड नवाचार...

रोजगार दिवस पर विकसित भारत जी राम जी योजना, क्यूआर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के साथ दी गई योजना के कार्य की जानकारी
     जांजगीर चांपा 7 सितंबर 2026। जिले की ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीबी जी राम जी के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए किए गए क्यूआर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान चलाया गया।
     कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अधिकाधिक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं एवं उनके अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा सूचनाओं के स्वप्रगटीकरण में इसकी भूमिका से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण रोजगार सहायकों एवं हितग्राहियों ने क्यू आर कोड नवाचार के उपयोग एवं लाभों के संबंध में अपने विचार और अनुभव साझा किए। इस दौरान पीएम आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को नियमानुसार राशि का त्वरित हस्तांतरण, लंबित जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण करने तथा आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जनभागीदारी बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
     वीबी जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ करने तथा प्राथमिकता वाले कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान अभियान’ के तहत शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजीविका डबरी, नवा तरिया एवं वीबी जी राम जी के कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here