-विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीजापुर। कांग्रेस की रीति-नीति और विधायक विक्रम मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक विक्रम मंडावी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विधायक विक्रम मंडावी द्वारा किए जा रहे जनहित एवं विकास कार्यों से वे प्रभावित हैं। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा, रीति-नीति और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
फूलमाला और कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत
विधायक विक्रम मंडावी ने कांग्रेस में प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमाला पहनाई और कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा और सभी मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए कार्य करेंगे।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है।







