Home चर्चा में साइबर जागृति अभियान संकल्प लेकर सरसीवा पुलिस ने लोगों को लगातार कर...

साइबर जागृति अभियान संकल्प लेकर सरसीवा पुलिस ने लोगों को लगातार कर रहे जागरूक

10
0

अशोक मनहर/सरसीवां। बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरसीवां पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागृति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर पुलिस टीम ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों से अवगत कराया तथा सतर्क रहकर साइबर अपराधियों के मंसूबों को विफल करने का संदेश दिया।

सरसीवां पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग फर्जी कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, सोशल मीडिया लिंक, ऑनलाइन लोन, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, निवेश योजना और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे मामलों में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक क्षति का कारण बन सकती है।
अभियान के दौरान लोगों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि OTP, ATM PIN, CVV, बैंक खाता विवरण, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा लालच या डर दिखाकर की जाने वाली कॉल पर तुरंत विश्वास न करें।

पुलिस ने नागरिकों को यह भी जानकारी दी कि यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है, तो वह बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

सरसीवां पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सजग नागरिक ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here