Home कोंडागांव शासकीय हाई स्कूल हात्मा में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रेरणादायी...

शासकीय हाई स्कूल हात्मा में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रेरणादायी सत्र आयोजित

2
0

हात्मा। शासकीय हाई स्कूल हात्मा में ‘आओ नशा मुक्त भारत बनाएं’ अभियान के अंतर्गत विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलना के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री शम्भूनाथ चांदेकर का आत्मीय सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चांदेकर ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में किसी भी प्रकार के नशे एवं व्यसन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान उन्होंने जीवनोपयोगी एवं प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च मानवीय मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने सकारात्मक सोच, अनुशासन, कठिन परिश्रम और चरित्र निर्माण को जीवन में सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा श्री शम्भूनाथ चांदेकर का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संवाददाता – विनीत पिल्लई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here