Home कोंडागांव नगर पंचायत केशकाल दे रहा निष्क्रियता का प्रमाण आमजनों को हो रही...

नगर पंचायत केशकाल दे रहा निष्क्रियता का प्रमाण आमजनों को हो रही समस्या का कोई निराकरण नहीं

13
0

कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई

केशकाल नगर पंचायत केशकाल में विगत 7महीने से वार्ड क्रमांक 15 आंबेडकर वार्ड के बरपारा निवासियों को नल जल की आपूर्ति कर पाने में निष्क्रिय साबित हो रहा है ज्ञात हो कि मार्च महीने से लगातार जल की आपूर्ति हेतु एक दिन नल खुलता है तो दूसरे दिन टैंकर से पानी प्राप्त करने को विगत 7 महीने से विवश हैं वार्ड वासी समस्या कारण पूछे जाने पर कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा मशीन की तकनीकी समस्याओं का कारण बताया जाता आमजनों से चर्चा के दौरान यह बात सामने आई है कि नल शुल्क में कोई कमी नहीं है एवं नल खुलने या टैंकर का पानी आने का कोई नियमित समय भी निर्धारित नहीं है नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा संपत्ति एवं समेकित कर की वसूली हेतु कर्मठता दर्शायी जाती है वही कर्मठता जन समस्याओं के निराकरण हेतु कभी नहीं दिखाई गई।
नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं बताया जा रहा कि फोन लगाने पर समस्या कोई सटीक वजह बता पाने में जन प्रतिनिधि भी असमर्थ हैं,
आखिर आम जनता को कब इस समस्या से निजात प्राप्त होगी।
नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों एवं वार्ड के जनप्रतिनिधि की लंबे समय से चली आ रही लापरवाही नगर पंचायत केशकाल के निष्क्रियता भलीभांति दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here