Home चर्चा में बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे...

बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए BGL कलपुर्जे, ग्रेनेड एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

7
0

पुकार बाफना/बीजापुर –

जिला बीजापुर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को विगत सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में माओवादी डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के कलपुर्जे एवं अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

09 सितंबर 2026 (FOB ताड़पाल क्षेत्र): सीआरपीएफ (CRPF) की 196वीं बटालियन द्वारा ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 105 नग BGL राउंड कंपोनेंट्स, 01 BGL नोज़, 02 लोहे के पाइप, 01 एल्युमिनियम पतीला तथा लेथ मशीन का हैंडल बरामद किया गया ।

05 सितंबर 2026 : डीआरजी (DRG) और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादी डंप से 02 नग ग्रेनेड और 05 नग तीर बम बरामद किए । सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम ने इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट (डिस्पोज) किया।
06 सितंबर 2026 : डीआरजी एवं थाना मिरतुर पुलिस के संयुक्त अभियान में डुमरीपलनर जंगल से 07 बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और 06 नग डेटोनेटर बरामद किए गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here