Home कोरबा द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2 का हुआ आयोजन

द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2 का हुआ आयोजन

3
0

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एम्प्लॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल, कुसमुंडा क्षेत्र के तत्वावधान में आदर्श नगर, कुसमुंडा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पारिवारिक कार्यक्रम ‘द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में करुणा आदिले, पूनम आजाद, निर्मला देवी, छोटे लाल खरे, भागवत दास, मोहन आजाद, रामलाल जांगड़े, अभिषेक आदिले एवं नेहरू पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन अजय ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कौंसिल कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन, सचिव जवाहर सिंह मार्को एवं कोषाध्यक्ष सूरज प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन ने ‘द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2’ के उद्देश्य और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता, आर्थिक सशक्तिकरण तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को लेकर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और बच्चों के बेहतर भविष्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र टंडन, सूरज प्रकाश एवं सम्यक प्रकाश ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मंच संचालन सनत भारद्वाज एवं नरेंद्र आदिले ने किया। अतिथियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में सुकृता कुर्रे, लक्ष्मण कुर्रे एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुराधा, अविका, रुद्रांश, क्षितिज, शायसा, मायरा, पम्मी, सोनम, परी, नितिशा, किट्टू, अनय, आस्था, श्रद्धा एवं माखो सहित बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिताओं में अनुराधा एवं मायरा को उत्कृष्ट बाल प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। एकल नृत्य में लता आदिले एवं रिया भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड सुकृता कुर्रे एवं विनीता आजाद को प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here