Home चर्चा में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गुरु खुशवंत ने किया गुरुओं का...

विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गुरु खुशवंत ने किया गुरुओं का सम्मान

5
0

आरंग। विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल नवागांव के सांस्कृतिक सभागार में विकासखंड शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकों, स्काउट शिक्षकों , पीएलसी सदस्य गण को श्रीफल, शाल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही संकुल समन्वयक गण को परिचय पत्र वितरण किए

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं। गुरु के बिना समाज को सही दिशा नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा के विकास एवं शिक्षकों के सम्मान के प्रति पूरी तरह समर्पित है।उन्होंने आरंग विकासखंड की शैक्षिक उपलब्धियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में परसदा,गोढ़ी,चंदखुरी,आरंग,भानसोज के विद्यार्थियों ने पंथी नृत्य, गुरु वंदना, योगा नृत्य एवं बस्तरिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु,जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ,टेसवन बघेल मंडल अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष समोदा छोटेलाल सोनकर,जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर,जनपद सभापति लुकेश साहू,के के भारद्वाज आदि जनप्रतिनिधि गण की सहभागिता रही।

बीईओ दिनेश शर्मा ने सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन को नमन करते हुवे शिक्षकों में जोश भरते हुवे कहा कि शिक्षकों के नवाचारी व उत्कृष्ट प्रयासों से आरंग विकासखंड परीक्षा परिणाम में जिले में सर्वोच्च स्थान पर है तथा शिक्षकों के सम्मान से उन्हें हार्दिक खुशी व गर्व की अनुभति है, साथ ही बीईओ शर्मा ने प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षा विभाग से अरविंद वैष्णव एवं अभिलाषा शुक्ला मेडम ने किया साथ ही आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने किया।तथा इस अवसर पर जनपद सीईओ, नायब तहसीलदार नीलम ठाकुर,ग्रेट इंडिया स्कूल संचालक सिद्धार्थ सिंह,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, स्कूल प्राचार्य गण श्रीराम बंडारु,राज्यश्री गुप्ता,रेवती मेडम,नम्रता तिवारी,माणिकलाल मिश्रा आदि एवं संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा,प्रफुल्ल मांझी , ओंकार वर्मा, हरीश दीवान,मनोज मुछावर, अभिषेक तिवारी, अनिल चतुर्वेदी ,सुनील पटेल,धनंजय साहू,पोखन साहू,गिरिजा शंकर अग्रवाल,राजमोहन श्रीवास्तव,कुसुमलता कुर्रे,नरेंद्र ठाकुर,शेख मोहम्मद आदि एवं ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी राकेश प्रधान ,अमित चंद्राकर आदि एवं ब्लॉक स्काउट प्रभारी रोहित वर्मा,अपर्णा तिवारी सहित 400 से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here