Home कोरबा कोरबा में महिला समिति और ग्रामीणों की शिकायत पर आबकारी वृत्त दीपका...

कोरबा में महिला समिति और ग्रामीणों की शिकायत पर आबकारी वृत्त दीपका की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 44.6 लीटर महुआ शराब और 135 किलो लाहन जप्त, 3 आरोपी पकड़े

10
0

दीपक शर्मा/कोरबा/पाली:- जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम लाफा और नगोई में की गई इन कार्रवाईयों में कुल 44.6 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 135 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया है।

आबकारी वृत्त दीपका को पहली शिकायत 05 सितंबर 2026 को ग्राम लाफा और नगोई से मिली थी। ग्रामीणों और CM हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर संयुक्त टीम ने दबिश दी ग्राम लाफा में धारा 34(1)(क)(ख) के तहत 2.7 लीटर शराब जप्त की गई और 03 खाली तलाशी ली गई, वहीं ग्राम स्कूल पारा नगोई में धारा 34(2) के तहत 8.00 लीटर शराब और 75 किलो लाहन जप्त कर 01 प्रकरण कायम किया गया।

इसी कड़ी में दूसरी बड़ी कार्रवाई 10 सितंबर 2026 को महिला समिति की शिकायत पर ग्राम लाफा के चौरासीमुड़ा में की गई। यहाँ एक साथ 3 ठिकानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत 03 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें कुल 33.9 लीटर महुआ शराब और 60 किलो लाहन जप्त हुआ।

*पकड़े गए 3 आरोपी शिव शंकर पिता चमरू गोस्वामी (60 वर्ष) – 12.2 लीटर शराब जप्त,संतोष गोस्वामी पिता शिवशंकर गोस्वामी (34 वर्ष) – 11.5 लीटर शराब व 60 किलो लोहान एवं मनोहर अगरिया पिता महेश अगरिया (43 वर्ष) – 10.2 लीटर शराब जब्त सभी आरोपी साकिन चौरासीमुड़ा लाफा थाना पाली के निवासी हैं।

दोनों ही संयुक्त कार्रवाई विवेचक अधिकारी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दीपका दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी के मार्गदर्शन में की गई। टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक शरीफ खान और आरक्षक अभिषेक चौहान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here