Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल लखनपुर की विशेष कार्यशाला आयोजित।...

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल लखनपुर की विशेष कार्यशाला आयोजित। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी विभिन्न जिम्मेदारियां

11
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं सुशासन को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” के संबंध में मंडल कार्यसमिति की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाना है।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही मंडल प्रभारी निलेश सिंह, दुर्ग संभाग प्रभारी राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार सेवा, संगठन और जनकल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण को समर्पित यह अभियान कार्यकर्ताओं के लिए समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा सेवा गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश “सेवा, समर्पण और सुशासन” के संकल्प के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने का रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here