Home चर्चा में रतनपुर पुलिस आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की...

रतनपुर पुलिस आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की आवश्यक बैठक रतनपुर पूजा आयोजक गणेश चतुर्थी सितंबर 14 से शुरू होकर 18 सितंबर को विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी।

13
0
संवाददाता – विमल सोनी
 गणेश पूजा सहित आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक
 रतनपुर । गणेश पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रतनपुर थाना परिसर में टी आई नीलेश कुमार पांडे के नेतृत्व मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा आयोजकों, शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी एंव नगर   के प्रभुत्व लोगों ने भाग लिया।
: गणेश महोत्सव में सफाई, रोशनी और विसर्जन की रहेगी विशेष व्यवस्था
बैठक की चर्चा
इस दौरान विभिन्न पूजा आयोजनों की तैयारियों, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि रतनपुर शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गणेश पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस वर्ष गणेश पूजा का आयोजन 14 सितंबर से शुरू होगा, जो पांच दिनों तक चलेगा। 18 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा का भी विसर्जन होना है। इसके अलावा 22 सितंबर को होने वाले करमा पूजा को लेकर भी बैठक में आवश्यक चर्चा की गई।
: गणेश चतुर्थी पर रतनपुर मे सुरक्षा का कड़ा पहरा
प्रशासन की अपील
बैठक में  तहसील दार  और थाना प्रभारी नीलेश कुमार पांडे ने पूजा आयोजकों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा गया कि सभी पूजा समितियां निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा का आयोजन करें। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। पूजा के दौरान पंडालों में बजने वाले गानों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
सहयोग की अपील
बैठक में आगामी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध अथवा विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई। बैठक में नगर के स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here