बेमेतरा संवाददाता – अनंत साहू
ग्राम गांगपुर में श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश जी की भव्य स्थापना की गई। इस अवसर पर अनंत कुमार साहू ग्राम गांगपुर जिला बेमेतरा के सुपुत्र भावेश कुमार साहू, अक्षय कुमार साहू एवं अनेक्ष कुमार साहू ने अपने घर में अपनी इच्छा और श्रद्धा से भगवान श्री गणेश जी को विराजमान कराया।
इन नन्हे बच्चों की भक्ति, आस्था और भगवान के प्रति अटूट विश्वास देखकर ग्रामवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इतनी कम उम्र में बच्चों द्वारा स्वयं भगवान गणेश की स्थापना करना निश्चित रूप से समाज के लिए एक सुंदर और प्रेरणादायक संदेश है।

ऐसी ही आस्था और संस्कार हमारे बच्चों में बने रहें और भगवान के प्रति विश्वास सदैव अटूट रहे।
श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति, ग्राम गांगपुर की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को हार्दिक धन्यवाद एवं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं।







