Home चर्चा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से ‘आशीर्वाद का...

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर की संध्या जिलेभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का होगा आयोजन
17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
         जिला सक्ती, 15 सितंबर 2026 // केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इस एक माह चलने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुटे हुए है।
        सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले के सभी विकासखंड, गांवों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों सहित विभिन्न स्थलों और घर-घर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा और सद्भाव का संदेश देने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि अभियान के दौरान सेवा संकल्प यात्रा, रंगोली  चित्रकला प्रतियोगिता, सेवा गतिविधि सहित अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, सामाजिक-स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी नागरिकों से 17 सितंबर की संध्या को दीप जलाकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here