Home चर्चा में संकुल खमतराई में उत्साह से जला आशीर्वाद का दीप, विकसित भारत का...

संकुल खमतराई में उत्साह से जला आशीर्वाद का दीप, विकसित भारत का लिया संकल्प

17
0

आरंग। संकुल खमतराई अंतर्गत खमतराई हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सहित गुखेरा, भौथली और कलई के सभी विद्यालयों में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित कर देश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान पाठकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने कहा कि दीप प्रज्वलन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश है। इस अवसर पर प्रधान पाठक गण नर्सिंगदास दास मानिकपुरी,अरविंद वैष्णव,लक्षण लहरी,के के साहू,तारामती बंजारे,दिगम्बर बरीहा एवं सी एल एनेश्वरी,पुनेश्वर साहू,भूषण जलक्षत्रि,रामनारायण कन्नौजे,नोहर लाल यादव,घनश्याम साहू कोमल सिंह राठौर,विमला चौहान,तारकेश्वर डडसेना, फातिमा जांगड़े,अजीत जांगड़े, विनोद यादव,विष्णु प्रसाद ध्रुव,सीमा राठौर,नीलू देवांगन,प्रभा जलक्षत्रि, कृष्णा चंद्राकर,आदि सभी की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here