Home चर्चा में भिलाई में नशामुक्ति कार्यक्रम

भिलाई में नशामुक्ति कार्यक्रम

13
0

भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी, जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती जी, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश कुमार जी मार्गदर्शन में एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा जी के निर्देशन में विनीता वर्मा गाइड कैप्टन एवं एच एच सुंदरराव रोवर लीडर के नेतृत्व में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई के स्काउट एवं गाइड के बच्चों एवं शाला विकास समिति के सदस्यों के साथ व्यापक स्तर पर नशामुक्ति कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव एवं होने वाले नुकसान को बताते हुए जन चेतना फैलाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती पुष्पा निषाद ,अंजना मसीह,, चंदू साहू , चंपा साहू,ज्योति शर्मा, प्रसन्न निर्मलकर,संकुल समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला,नीरज साहू,लेखिनी निषाद आदि की उपस्थित रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here