Home चर्चा में रसूलपुर मामले में शामिल चौथा आरोपी पलामू झारखण्ड से गिरफ्तार, आरोपी से...

रसूलपुर मामले में शामिल चौथा आरोपी पलामू झारखण्ड से गिरफ्तार, आरोपी से 01 नग देसी पिस्टल, 01 नग नया चाकू, 06 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग मोबाइल बरामद।

7
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:- पारिवारिक मामलो कों लेकर पूरा रंजिश रखकर दामाद द्वारा ससुर की करवाई गई हत्या।
:- आरोपियों द्वारा घटना दिनांक कों मृतक कों चाकू से गंभीर चोट किया गया था कारित, आहत की इलाज दौरान हुई मृत्यु।
:- पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले में शामिल 03 आरोपियों कों गिरफ्तार कर भेज गया था जेल।
:- गंभीर आपराधिक प्रकरणों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
:- मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों सूचना प्राप्त हुआ कि ​दिनांक 16/09/2026 को सुबह करीब 10:15 बजे रसूलपुर, अंबिकापुर में तीन अज्ञात व्यक्ति किराए का मकान देखने के बहाने प्रार्थिया सादिया शारीन सिद्दीकी के घर आए थे। तीनो अज्ञात व्यक्ति, प्रार्थिया के पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी से किराये के मकान के सम्बन्ध में बात कर रहे थे, इस दौरान तीनो अज्ञात व्यक्ति आपस में मिलकर प्रार्थिया के पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी कों जान से मारने की नीयत से चाकू से गंभीर चोट कारित कर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आहत वसीरुद्दीन सिद्दीकी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान आहत की मृत्यु हो गई। ​प्रार्थिया द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि प्रार्थिया का उसके पति मो. नाजिम शबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है और पूर्व में पति मो. नाजिम शबा द्वारा प्रार्थिया एवं उसके मायके के परिवार कों केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 647/26, धारा 101(1), 109(1), 3(5) बीएनएस (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बाद प्रकरण में विवेचना दौराना धारा 103 (1), 61(2), 238 बी. एन. एस. जोड़ी गई।
 मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम मौक़े पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किये एवं मौक़े से बारिकी से साक्ष्य एकत्रित किये गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा मामले के आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हेतु जिले के सभी थाना/क्षेत्रों में कड़ी नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
 इसी क्रम में जिले के सभी सीमावर्ती रास्तो पर भीं पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई, दौरान पता तलाश प्रकरण में शामिल 03 आरोपी नाजिम शबा, कंचन कुमार एवं नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू कों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौराना पता तलाश पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अवकाश साव उर्फ आकाश गुप्ता कों उसके सकुनत चैनपुर पलामू झारखण्ड से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अवकाश साव उर्फ आकाश गुप्ता आत्मज भरदुल साव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खुटार खुर्द, थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखण्ड) का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, 01 नग नया चाकू, कुल 06 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग मोबाइल बरामद किया गया, आरोपी द्वारा घटना के दौरान पहने गए कपडे कों रास्ते में फेक देना बताया गया है जो कहा फेका इसका जानकारी होंना नहीं बताया है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना की जा रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, सियाराम मरावी, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, शिवमांगल सिंह, कुश सोनी, नगर सैनिक दशरथ राजवाड़े।
* साइबर सेल टीम से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here