(रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी)
सेक्टर स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का का ख़िताब डी पी विप्र महाविद्यालय ने शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय बिलासपुर को 5 अंको से हराकर जीता प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन 16 से 17 सितंबर एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर की मेजाबनी मे कोर्टयार्ड मे आयोजित किया गया जिसमे 25 महाविद्यालय के खिलाडी इस भाग लिए है इस संबंध मे जानकारी देते महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल बताया की छ. ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित खेल पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर की मेजबानी मे 16 से 17 सितंबर तक इंडोर हाल कोर्टयार्ड मे आयोजित किया गया था जिसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला शासकीय महाविद्यालय रतनपुर विरुद्ध डी पी विप्र के मध्य खेला गया जिसमे डी पी ने 34-24 के मुकाबले 10 अंको से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय बिलासपुर विरुद्ध शासकीय जे एम पी महाविद्यालय ताखतपुर के मध्य खेला गया जिसमे विज्ञानं महाविद्यालय ने 25-19 के मुकाबले 6 अंको से जीतकर फाइनल मे प्रवेश किया फाइनल मुकाबला विज्ञानं महाविद्यालय विरुद्ध डी पी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमे 30-25 के मुकाबले 5 अंको से विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर को हराकर सेक्टर स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना इस प्रतियोगिता मे अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के बिलासपुर सेक्टर से संबंधित 25 महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता मे भाग लिए व 5 महाविद्यालय के खिलाडी ट्रायल मे भाग लिए है इस प्रतियोगिता मे चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 26 सितंबर तक शासकीय दंतेश्वरी महाविद्यालय दंतेवाडा की मेजाबनी मे आयोजित प्रतियोगिता मे बिलासपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेगा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सेक्रेटरी उपकार राय, एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कालेज ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता उप प्राचार्य इंजिनिरिंग विभाग डॉ. शुभी श्रीवास्तव एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उप प्राचार्य अभिनव पाल द्वारा प्रदान किया गया प्रतियोगिता के निरीक्षक अविनाश निर्मलकर थे मैच के निर्णायक जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व छतीसगढ़ कबड्डी संघ के निर्णायक सेवती काछि, मनीष यादव, संतोष यादव, एस भार्गव, बसंत पटेल महेन्द्र व अम्बिका ने मैच मे निर्णायक की भूमिका निभाया और मैच संम्पन्न कराया इस प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी डॉ. अजय सिंह, डॉ. सुरेश पवार,डॉक्टर जीतेन्द्र मिश्रा, डॉ अजय यादव डॉ बसंत अंचल, मुकेश बिहारी, डॉ सतीश गोयल डॉ शेख शाहिद, एस आर टाइगर, राजेश सिंह, सी पी सिंह, सी एस साहू, डॉ आलोक चौरसिया, अरविन्द प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे







