Home चर्चा में भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा...

भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

6
0

बीजापुर –

थाना आवापल्ली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाटलापल्ली में हत्या की घटना के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नू मड़ावी, पिता स्व. हिड़मा मड़ावी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चाटलापल्ली, थाना आवापल्ली, जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है

दिनांक 18 सितम्बर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चाटलापल्ली में सन्नू मड़ावी द्वारा अपने छोटे भाई विज्जा मड़ावी की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना आवापल्ली पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घटना की पुष्टि की

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के मवेशियों के आरोपी के खेत में घुसने तथा फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। घटना के समय पुनः विवाद होने पर आरोपी द्वारा लकड़ी के खूंटे से वार कर विज्जा मड़ावी की हत्या कर दी गई।

प्रकरण मे जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सन्नू मड़ावी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना आवापल्ली अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here