Home चर्चा में श्रीमद्भागवत कथा में लाखों की भीड़ को संभालने वाले पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों...

श्रीमद्भागवत कथा में लाखों की भीड़ को संभालने वाले पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों का SP ने बढ़ाया हौसला

11
0

– VIP आगमन, कानून – व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को संभालने में उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में दिनांक 13.09.26 से आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पंडित श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज जी के कथा कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

साथ ही कार्यक्रम में माननीय VIP गणों के आगमन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रही।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लगन, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, यातायात का व्यवस्थित संचालन तथा VIP सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला गया। पुलिसकर्मियों की मेहनत एवं उत्कृष्ट ड्यूटी की सराहना करते हुए SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी—

निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव – थाना प्रभारी बिर्रा

निरीक्षक पारस पटेल – थाना प्रभारी बम्हनीडीह

निरीक्षक लालन पटेल – यातायात

ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय – प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र राहौद

प्रधान आरक्षक मिलन राठौर

प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह

प्रधान आरक्षक छगन साहू

आरक्षक रामकुमार कंवर

आरक्षक पुनेश्वर आजाद

आरक्षक उमेश कश्यप

सैनिक सुरेश साहू

महिला आरक्षक ऋतु लहरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here