Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाए-मुख्य सचिव श्री विकासशील

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाए-मुख्य सचिव श्री विकासशील

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारी हुए शामिल
         जिला सक्ती, 21 सितंबर 2026// मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। सक्ती जिले से कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने तथा केन्द्र शासन की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत स्वच्छता, अन्न-वस्त्र दान, विद्या दान, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण संरक्षण अंग दान, देह दान के लिए लोगो को प्रेरित करने और अन्य सेवा गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित करने कहा। मुख्य सचिव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा फसल गिरदावरी सर्वे की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों में एनसीसी, एनएसएस, स्वयं सेवक, स्व सहायता समूह, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा मेरा युवा भारत सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उन्होंने सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर फोटोग्राफ सहित अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को जिले में अभियान का प्रभावी नेतृत्व करते हुए गतिविधियों को परिणाम आधारित बनाने पर जोर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here