पोंडी उपरोड़ा के गोंड पारा में युवा गणेश उत्सव समिति एवं ग़ौरी पूजन महिला समिति गोंड पारा द्वारा मां भगवती जस जागरण एवं झांकी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां विशु श्रीवास एवं टीम द्वारा भजनों सहित काली मां, दूर्गा बब्बर शेर सहित अनेक मनमोहक झांकियां कि प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , विशु श्रीवास के भजनों से समूचा जन समूह मस्ती के साथ झूमने लगा। आसपास क्षेत्र गांवों से हजारो कि संख्या में लोग शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लिए।







