Home मुख्य ख़बरें जम्मू-कश्मीर में सनसनी: रामबन में कार के अंदर संदिग्धावस्था में मिले दो...

जम्मू-कश्मीर में सनसनी: रामबन में कार के अंदर संदिग्धावस्था में मिले दो पुलिसकर्मी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

12
0

जम्मू-कश्मीर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बटोट में दोनों पुलिसकर्मी कार में मृत पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामले की जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल हेड कांस्टेबल फरीद अहमद (नंबर 408/आरबीएन) और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) मोहम्मद याकूब (नंबर 309/आरबीएन) 22 सितंबर की शाम रामबन जिले के बटोट में में एक कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिले थे। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों जिला पुलिस लाइंस (डीपीएल) रामबन में तैनात थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का पता रात करीब 8:30 बजे चला। घटना के बाद एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल में मौजूद थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी और मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर एंगिल से तफ्तीश कर रही है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी है। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here