Home मुख्य ख़बरें गुड न्यूज़! युद्ध-टैरिफ के बीच भी भारत की इकोनॉमी रफ्तार में, S&P-Fitch-ADB...

गुड न्यूज़! युद्ध-टैरिफ के बीच भी भारत की इकोनॉमी रफ्तार में, S&P-Fitch-ADB ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

12
0

अमेरिका-ईरान युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी टैरिफ और खाड़ी युद्ध भी भारत की विकास रफ्तार को नहीं रोक पा रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) फर्टातेदार रफ्तार से दौड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ और ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) के बाद अब तीन ग्लोबल एजेंसियों ने इंडियन इकोनॉमी का लोहा माना है। इसी का असर है कि तीनों ग्लोबल एजेंसियों ने India GDP Growth अनुमान को बढ़ा दिया है। फिच (Fitch Ratings On Indian Economy) रेटिंग्स से लेकर S&P Global और एडीबी (ADB On Indian Economy) तक ने एक के बाद एक दनादन गुड न्यूज दी है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने India GDP Growth अनुमान में बढ़ोतरी की है। S&P ने मार्च 2027 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 7% की रफ्तार से होने का अनुमान जताया है। इससे पहले ये 6.6% था यानी 40 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। विदेशी एजेंसी ने अपनी नई एशिया-पेसिफिक इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर भरोसा जताया है।

फिच रेटिंग्स ने FY27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर अब 6.9% कर दिया है। इससे पहले ये पूर्वानुमान 6.4% था। एजेंसी ने इसके पीछे एक बड़ा कारण भारत में उम्मीद से अधिक मजबूत आर्थिक गतिविधियों और सात महीने से लगातार जारी वेस्ट एशिया युद्ध के बावजूद भारत की अच्छी स्थिति को बताया है। फिच रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक लचीली साबित हुई है और FY27 की पहली छमाही में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण व्यापार में भारी गिरावट के बावजूद विकास दर में ग्रोथ जारी रही।

एशिआई डेवलपमेंट बैंक यानी ADB ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर अच्छी खबर दी है। साउथ एशिया के लिए भारत में मजबूत पब्लिक इन्वेस्टमेंट और निर्यात में स्थिर ग्रोथ के कारण इस साल के ग्रोथ अनुमान को जुलाई में जताए गए 6% से बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। इसके साथ ही एशियाई विकास आउटलुक (ADO) सितंबर 2026 में एडीबी ने जुलाई में 4.3% के क्षेत्रीय महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2026 के लिए 4.2% कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले मूडीज (Moody’s) ने भी भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बीते सप्ताह 7 फीसदी कर दिया था।  दिग्गज ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बेहद शानदार रिपोर्ट जारी थी। Moody’s ने भारत की विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया है। पहले ये आंकड़ा 6 फीसदी था। मजबूत घरेलू मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर पर शानदार सरकारी खर्च से अर्थव्यवस्था को ये बड़ी रफ्तार मिली है। मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 के पहले छह महीनों में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि साल 2025 के पूरे साल में ये आंकड़ा 7.3 फीसदी रहा था। इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मूडीज ने अपने अनुमान में बड़ा बदलाव किया है। लिहाजा मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत की रियल जीडीपी (GDP) ग्रोथ का अनुमान 7 फीसदी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here