Home कोंडागांव भंवरडीह नदी में बाढ़ से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय पुल निर्माण...

भंवरडीह नदी में बाढ़ से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग उठाई

7
0

खिलेश नाग/कोपरा/ बड़ेराजपुर:- बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम कोपरा की भंवरडीह नदी में लगातार बारिश के चलते एक बार फिर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ का सबसे अधिक असर मुंडापारा, नौकाबेड़ा, खरगांव, छोटेराजपुर और नयापारा के ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। यह सड़क हाइवे 30 बहीगांव को जोड़ती है। नदी और आसपास के मार्गों में पानी बढ़ने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान भंवरडीह नदी में बार-बार बाढ़ आने से आवागमन की समस्या गंभीर हो जाती है। समय रहते पानी कम नहीं हुआ तो विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ ग्रामीणों के दैनिक कामकाज पर भी इसका असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित मार्गों की स्थिति का जायजा लेने, सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए भंवरडीह नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से वर्षभर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा और बारिश के दिनों में बाढ़ के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here