Home चर्चा में बाढ़ के पानी से राशन दुकानों पर संकट, सिलीडीह-सिलघट में नए भवन...

बाढ़ के पानी से राशन दुकानों पर संकट, सिलीडीह-सिलघट में नए भवन की मांग

8
0

भखारा-

ग्राम सिलीडीह और सिलघट में नदी-नालों में आई बाढ़ के कारण राशन दुकानों के प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। सिलीडीह स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आसपास पानी भरने से दुकान में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। चावल खराब होने की आशंका को देखते हुए राशन को सुरक्षित स्थान पर दूसरे भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान राशन दुकान के आसपास जलभराव होने से दीवारों में सीपेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे दुकान में रखे चावल और अन्य खाद्यान्न के खराब होने का खतरा बना रहता है। इसी आशंका के चलते दुकान में रखे चावल को दूसरे सुरक्षित भवन में पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि राशन को दूसरे स्थान पर रखने के बाद हितग्राहियों को चावल लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वर्तमान में राशन वितरण के लिए निर्धारित स्थान बदल गया है। वहीं, नदी-नालों में बाढ़ और लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने सिलीडीह और सिलघट में नवीन एवं सुरक्षित राशन दुकान भवन की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान ऐसी जगह संचालित की जानी चाहिए, जहां बारिश और बाढ़ के दौरान जलभराव न हो तथा खाद्यान्न सुरक्षित रहे। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करने और नवीन राशन दुकान की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here