-भिलाई निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम, नेहरू नगर में 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक चलेगी शिविर “
लक्ष्मी नारायण लहरे/रायपुर /दुर्ग । महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सत्र होगा आयोजन होगा ।
पाँच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का समापन समारोह एवं बाल संस्कार शिविर आयोजित है। बच्चों एवं उनके अभिभावक सहित अन्य संत भक्तों के लिये यह खुला मंच होगा।
इस शिविर में ध्यान साधना के नियमों का पालन करते हुए जो सत्र इस शिविर में होंगे उनका भली भांति निर्वाह साधकों को करनी होगी ।
अपने मोबाईल को साधना सत्र में हमेशा बंद रखेंगे अथवा साइलेंट मोड में रखें। यदि अति आवश्यक बात करनी हो तो ध्यान कक्ष के बाहर एकांत स्थल पर संक्षेप में बात करें।साधना एवं शयन के लिये अपने निर्धारित आसन का ही प्रयोग करें।भोजन एवं जलपान के लिये प्रयुक्त पात्र व गिलास की सफाई स्वयं करें।आश्रम की साफ-सफाई में समयानुसार अपनत्व भाव से सहयोग करें।
शिविर के दौरान आश्रम से बाहर, शहर, बाजार आदि घूमने न जावें।किसी प्रकार के समाचार पत्र पढ़ने, मोबाईल देखने की मनाही है।शिविरार्थियों के बीच परस्पर वार्तालाप, परिचय, गपशप आदि में समय व्यर्थ न गवाएँ। यथासंभव मौनव्रत का पालन करें।शिविर व्यवस्था में यथासंभव व्यवस्थापक का सहयोग करते हुए संयम एवं शील का बर्ताव करें।भोजन तथा जलपान उतना ही लें, जितने से साधना में सुगमता हो। शिविर की जानकारी मिडिया प्रभारी डा. दीनदयाल साहू के द्वारा दी गई ।







