Home चर्चा में खाद्य विभाग द्वारा जैजैपुर में सेवा सेतु कैंप का हुआ आयोजन, राशन...

खाद्य विभाग द्वारा जैजैपुर में सेवा सेतु कैंप का हुआ आयोजन, राशन एवं खाद्य योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

6
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती, 28 सितंबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज खाद्य विभाग द्वारा जनपद पंचायत जैजैपुर के सभाकक्ष में “सेवा सेतु कैंप” का आयोजन किया गया। कैंप में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और खाद्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई। कैंप के दौरान नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, फिंगरप्रिंट नहीं आने की स्थिति में नामिनी का प्रावधान तथा ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

इसके अलावा वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY), खाद्यान्न की कार्डवार पात्रता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित सुविधाओं की भी जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “सेवा सेतु” योजना का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक, जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कश्यप तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here