Home चर्चा में पूर्व विधायक शहीद भीमा मंडावी जी की जन्म जयंती पर सादर नमन

पूर्व विधायक शहीद भीमा मंडावी जी की जन्म जयंती पर सादर नमन

11
0

नितेश अधिकारी/दन्तेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दन्तेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, शहीद श्री भीमा मंडावी जी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी दन्तेवाड़ा परिवार ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री भीमा मंडावी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव क्षेत्र की जनता, संगठन और समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने दन्तेवाड़ा सहित समूचे दक्षिण बस्तर के विकास, जनकल्याण और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य किया। सरल, सहज एवं जनसरोकारों से जुड़े उनके व्यक्तित्व ने उन्हें आमजन के बीच विशेष पहचान दिलाई।

भीमा मंडावी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनता की आकांक्षाओं को सदैव प्राथमिकता दी। उनका जीवन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए समर्पण, संघर्ष और सेवा की प्रेरणा है।

भाजपा दन्तेवाड़ा परिवार उनके विचारों, जनसेवा के संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है। उनकी स्मृतियां सदैव कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के हृदय में जीवित रहेंगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

जन्म जयंती पर शहीद श्री भीमा मंडावी जी को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here