Home अंतर्राष्ट्रीय मोरक्को के इतिहास में नया अध्याय, फातिमा एज्जरा अल मंसूरी बनीं देश...

मोरक्को के इतिहास में नया अध्याय, फातिमा एज्जरा अल मंसूरी बनीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

4
0

मोरक्को के इतिहास में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री पद तक पहुंची है. मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने मंगलवार को फातिमा एज्जरा अल मंसूरी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया. राजमहल से जारी एक बयान के अनुसार, राजा ने अल मंसूरी को नई सरकार बनाने के लिए कहा. इसके साथ ही फातिमा अरब दुनिया में प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला बन गई हैं.

मोरक्को में पहली बार एक महिला को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. मोरक्को के किंग मोहम्मद VI द्वारा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद उनकी राजनीतिक यात्रा, प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व शैली को लेकर दुनिया भर में बातें हो रही हैं.

मोरक्को के किंग मोहम्मद छठे ने 29 सितंबर को देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलते हुए 50 वर्षीय फातिमा एज्जरा एल मंसूरी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. अल मंसूरी की पीएएम पार्टी ने 23 सितंबर को हुए चुनाव में 395 सीटों में 97 सीटें हासिल कीं और निवर्तमान सरकार में अपने गठबंधन सहयोगियों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, सरकार बनाने के लिए 198 सीटों की जरूरत है. ऐसे में फातिमा को प्रधानमंत्री बनने के बाद गठबंधन सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों का समर्थन जुटाना होगा.

रॉयल पैलेस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, आम चुनाव के नतीजों के चार दिन बाद किंग ने उन्हें नई सरकार के गठन का जिम्मा सौंपा है. मोरक्को की चुनाव प्रणाली में किसी एक पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना बेहद कठिन होता है.

संवैधानिक राजशाही वाले मोरक्को में, जहां सत्ता के अंतिम अधिकार राजा के पास केंद्रित होते हैं, वहीं फ़ातिमा ज़हरा मंसूरी ने अपनी जमीनी पकड़, व्यावहारिक नीतियों और कूटनीतिक संतुलन के बल पर अपनी एक अमिट और स्वतंत्र पहचान गढ़ी है.

पेशे से वकील 50 वर्षीय मंसूरी प्रधानमंत्री बनने से पहले देश की शहरी नियोजन मंत्री (अर्बन प्लानिंग मिनिस्टर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. फ़ातिमा ज़हरा मंसूरी का जन्म मोरक्को के ऐतिहासिक शहर माराकेश में एक बेहद प्रभावशाली और सम्मानित परिवार में हुआ था. उनके पिता, अब्दुल रहमान मंसूरी, लंबे समय तक माराकेश के पाशा (डिप्टी गवर्नर) रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here