Home चर्चा में बिलासपुर: विश्व अहिंसा दिवस पर जिला कांग्रेस ने लगाया भव्य स्वैच्छिक रक्तदान...

बिलासपुर: विश्व अहिंसा दिवस पर जिला कांग्रेस ने लगाया भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

11
0

रेशमा लहरे/बिलासपुर। 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पत्रकारों और शहर के आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए शिविर में लगभग 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

स्वास्थ्य जांच के बाद लिया गया रक्तदान

रक्तदान शिविर में सुरक्षा और नियमों का विशेष ध्यान रखा गया। रक्तदान से पूर्व सभी इच्छुक लोगों का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन स्तर और पिछले रक्तदान की अवधि सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी की जांच की गई। पूर्ण जांच के उपरांत ही उपयुक्त पाया जाने पर रक्तदान संपन्न हुआ।

आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें ताजे फल, जूस, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) और प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “रक्तदान” जीवन बचाने और समाज में एक स्थायी

सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के प्रति करुणा और मानवता की प्रतिबद्धता दर्शाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।

इन्होंने किया रक्तदान

शिविर में देवदत्त शर्मा, सीमा घृतेश, बजरंग सूर्यवंशी, निखिल शर्मा, विनय रात्रे, अमित गडेवाल, अजय यादव, राजेश मरावी, अभिषेक यादव, संजीत यादव, सौरभ यादव, पियूष रजक, अमित यादव, शिव केवट, तोमन वर्मा, हरीश राजपूत, अर्पित केसरवानी, शांतनु सिंह, आशुतोष शर्मा, संतोष अग्रवाल, साई भास्कर, संजय सोनार, राकेश यादव, घनश्याम, आशीष चिमनानी, कपिल साहू, देवेंद्र कुमार, हैरिसन, आदित्य सोनी, एम्मानुल डिंकेन्न, विमलेश बाजपाई, प्रकाश राव, जय लवोकाह, भारतेंदु कौशिक, अखिलेश गुप्ता, अनुभव पीटर्स सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

सफल आयोजन में रही इनकी भूमिका

कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रबंधन में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडे, राकेश शर्मा, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, संजीव पाल, वेद रात्रे, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, सुभाष ठाकुर, राजा व्यास, दीपक रचीलवार, राजकुमार बंजारे, गणेश रजक और संतोष पीपलवा का प्रमुख योगदान रहा।
इसके अलावा, ‘साई ब्लड सेंटर’ की ओर से आरती पटेल, यश कुमार, दीपक कुमार, स्मिता नायक और माही चंद्राकर ने मेडिकल एवं टेक्निकल स्टाफ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here