Home चर्चा में 40 वर्षों की आस्था और परंपरा का संगम: कलमीटार में माँ नवदुर्गा...

40 वर्षों की आस्था और परंपरा का संगम: कलमीटार में माँ नवदुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना 11 अक्टूबर से

13
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
कलमीटार/रतनपुर।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर दुर्गा उत्सव समिति, गुड़ी चौक कलमीटार (रतनपुर) द्वारा माँ नवदुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले इस नवरात्रि उत्सव में माँ भवानी नवदुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना रात्रि 8 बजे की जाएगी।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण के साथ नव दुर्गा भोजली-जवारा एवं ज्योत का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं समीप स्थित माँ महामाया देवी का मंदिर भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां आसपास सहित दूर-दराज के श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
40 वर्षों से अधिक चली आ रही आस्था की परंपरा स्थानीय बुजुर्गों, शुक्ला परिवार एवं ग्रामवासियों के अनुसार कलमीटार में लगभग 40 वर्षों से अधिक लगातार माँ नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि गांव की आस्था, भक्ति, एकता, संस्कार और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।
प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के दौरान आसपास के गांवों से जसगीत एवं भजन-कीर्तन की टोलियां पहुंचती हैं। श्रद्धालु माँ जगदम्बा की आराधना करते हुए जसगीत, भजन-कीर्तन के माध्यम से क्षेत्र एवं सभी परिवारों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं।
 इस वर्ष भी होंगे कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
नव युवा दुर्गा उत्सव समिति, गुड़ी चौक (कलमीटार/रतनपुर) के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में—
 माँ दुर्गा का भव्य आगमन
 जसगीत एवं भजन कार्यक्रम
 मधुर संगीत
 कन्या पूजन
 ज्योत एवं पूजा-अर्चना
 भव्य प्रसाद वितरण
 नव दुर्गा भोजली-जवारा
जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित नवरात्रि के पावन अवसर पर उपस्थित होकर माँ जगदम्बा के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
 माँ दुर्गा सबकी मनोकामना पूर्ण करें
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर समिति एवं ग्रामवासियों ने माँ दुर्गा अम्बे भवानी से प्रार्थना की है कि माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियां प्रदान करें और पूरे क्षेत्र पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। यह खबर प्रतीक शुक्ला द्वारा दी गई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here