Home मुख्य ख़बरें त्योहार से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, दाल-तेल-घी के बढ़े दामों ने...

त्योहार से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, दाल-तेल-घी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

10
0

त्योहारी सीजन में महंगाई (Inflation) का झटका लगने का दौर जारी है। 7 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% में इजाफा किया। इससे कार और होम लोन महंगा हो गया है। वहीं त्योहारी सीजन में 15 से 20% तक दालों के दाम बढ़ गए हैं। राहर, उड़द, मूंग, चना दाल और काबुली चना की कीमत में 10 से लेकर 30 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी पिछले 10 दिन में हुई है। महंगाई बढ़ने का असर गृहणियों के रसोईघर में देखने को मिल रहा है।

वहीं तेल-घी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। देसी घी के भाव में 30 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। साथ ही सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहार नजदीक आने के साथ मांग बढ़ने से कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

दालों के भाव में भी पिछले एक महीने में तेजी आयी है। अरहर दाल की कीमत 120 रुपये से बढ़कर करीब 148 रुपये प्रति किलो हो गयी है। जबकि चना दाल 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये पहुंच गया है। उड़द दाल की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका भाव 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं मूंग दाल की कीमत में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह अभी 120 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। मसूर दाल भी 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

एक नजर में दाल के भाव परः-

वस्तुसितंबरअक्टूबर
अरहर दाल120 रुपये/प्रति किलो146 रुपये/प्रति किलो
मूंग दाल106 रुपये/प्रति किलो112रुपये/प्रति किलो
उड़द दाल125 रुपये/प्रति किलो150 रुपये/प्रति किलो
चना दाल80 रुपये/प्रति किलो100 रुपये/प्रति किलो
मसूर दाल80 रुपये/प्रति किलो90 रुपये/प्रति किलो
इंडिया गेट चावल110 रुपये/प्रति किलो130 रुपये/प्रति किलो
चीनी42 रुपये/प्रति किलो55 रुपये/प्रति किलो
लाल मिर्च275 रुपये/प्रति किलो290 रुपये/प्रति किलो
धनिया190 रुपये/प्रति किलो210 रुपये/प्रति किलो

सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा

वहीं तेल-घी पर भी महंगाई की मार पड़ी है। देसी घी के भाव में 30 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। साथ ही सरसों तेल और रिफाइंड भी महंगा हो गया है। सरसों तेल के दाम में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रिफाइंड तेल भी 10 रुपये तक महंगा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here