Home चर्चा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेदिक उपचार से वातरोग (साइटिका) से मिली राहत,...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेदिक उपचार से वातरोग (साइटिका) से मिली राहत, रविशंकर पटेल को मिली बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा

8
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती, 09 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जुड़गा में आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। जहां चिकित्सकीय परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से मरीजों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम जुड़गा निवासी 65 वर्षीय श्री रविशंकर पटेल आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जुड़गा पहुंचे, जहां आयुर्वेदिक चिकित्सक के मार्गदर्शन में उनका आयुर्वेदिक उपचार प्रारंभ किया गया। उपचार के बाद उनके दर्द में काफी कमी आई और अब उन्हें पहले की तुलना में काफी आराम महसूस हो रहा है। हितग्राही श्री रविशंकर पटेल ने बताया कि उन्हें पिछले 1-2 वर्षों से दाएं पैर के पीछे वाले हिस्से में दर्द रहता था और पैर उठाने में बहुत तकलीफ होती थी। दर्द के लिए कई बार इंजेक्शन लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जुड़गा में पहुंचकर आयुर्वेदिक चिकित्सक के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक उपचार लिया। उपचार के बाद दर्द में काफी कमी आई है और अब उन्हें बहुत आराम महसूस हो रहा है। उन्होंने उनके गांव में आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here