Home चर्चा में महज 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर मिला 5 लाख रुपये का...

महज 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर मिला 5 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच

10
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
दिवंगत डाककर्मी के नामांकित हितग्राही को सौंपी गई बीमा दावा राशि
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2026/ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध दुर्घटना बीमा योजना दिवंगत डाककर्मी के परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है। पेंड्रा रोड उपसंभाग के सेमरदर्री शाखा डाकघर में कार्यरत स्वर्गीय श्रीमती अरुणा ने मात्र 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया था। उनके दुर्घटनावश निधन के बाद आज बिलासपुर मुख्य डाकघर में नामांकित हितग्राही श्री कृष्णा साहू को 5 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया।
श्रीमती अरुणा ने अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस से दुर्घटना बीमा लिया था। उनके निधन के बाद बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया। बिलासपुर मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक श्री बी.एल. जांगड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाधीक्षक श्री रवि कछेर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड श्री मिथिलेश सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री कमल चौहान एवं रॉयल सुंदरम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सौरभ जोशी की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सर्किल हेड श्री मिथिलेश सिन्हा ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here