Home चर्चा में रतनपुर में विकास की गति हुई तेज, वार्ड 8 और वार्ड 6...

रतनपुर में विकास की गति हुई तेज, वार्ड 8 और वार्ड 6 में CC रोड-नाली निर्माण का भूमिपूजन

2
0

-वार्ड 8 में 25 लाख और वार्ड 6 में 20 लाख की लागत से होगा निर्माण

रतनपुर। रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 भेड़ीमुड़ा एवं वार्ड क्रमांक 6 बुधवारी पारा में नाली निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लंबे अरसे से मोहल्लेवासियों की मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

वार्ड 8 में 25 लाख रुपये की लागत से और वार्ड 6 में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य होगा।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष वीनू विनोद निराला, वरिष्ठ पार्षद घनश्याम कमल सेन, पार्षद पुष्पकांत कश्यप, पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्षद रामफल श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर,एल्डरमैन सुरेश सोनी, दिनेश प्रभाकर, लोकेश्वर तिवारी, हीरा सिंह मरावी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल कश्यप, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, इकाई अध्यक्ष रामकुमार कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिकगण उपस्थित रहे।

वार्ड 8 पार्षद पुष्पकांत कश्यप ने कहा,,,..

“भेड़ीमुड़ा के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि अच्छी सड़क और पक्की नाली बने। बरसात में कीचड़ और पानी भरने से लोगों को बहुत परेशानी होती थी। आज भूमिपूजन हो गया है, जल्द ही काम शुरू होगा। मेरा वादा है, वार्ड 8 का हर मोहल्ला पक्की सड़क और साफ नाली से जुड़ेगा।”

*वार्ड 6 पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी ने कहा,….

“बुधवारी पारा में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को कच्ची सड़क और टूटी नाली से सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। 20 लाख की लागत से अब सीसी रोड और नाली बनेगी। मेरा प्रयास है कि वार्ड 6 स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से युक्त वार्ड बने। जनता ने भरोसा किया है, मैं उस भरोसे पर खरी उतरूंगी।”

वार्ड की जनहित योजनाएं:

1. हर मोहल्ले में पक्की सीसी रोड और पक्की नाली निर्माण
2. बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान
3. स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था को मजबूत करना
4. बुजुर्ग, विधवा पेंशन और राशन जैसे शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना
5. बच्चों के लिए शिक्षा और महिलाओं के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने दोनों पार्षदों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विकास कार्य इसी गति से चलते रहे तो रतनपुर का चेहरा बदल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here